{"_id":"681bac015b60189ce0093d17","slug":"friend-of-friends-brother-arrested-for-raping-a-minor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42956-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सहेली के भाई का दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सहेली के भाई का दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
22 मार्च को दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसकी सहेली के भाई के दोस्त को खेड़ीपुल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल (20) बिहार सिवान का मूल निवासी है। अभी वो खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में रह रहा था। लेकिन वारदात के बाद वो बिहार, सिवान भाग गया था। वहीं से अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है। वह अपने दोस्त शिवा के घर आता रहता था। जहां पर उसने लड़की को आते जाते देखा था और वो लड़की को पसंद करने लगा। 18 मार्च को भी वो अपने दोस्त शिवा के घर आया था। यहां किशोरी को अकेली पाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में 22 मार्च को किशोरी की मां ने खेड़ीपुल थाना में शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि 18 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के घर मिलने गई थी। वहां पर सहेली नहीं मिली, वो ट्यूशन गई हुई थी। घर पर सहेली का भाई मौजूद था। थोड़ी देर बाद सहेली के भाई के दो दोस्त घर पर आए। इसके कुछ समय बाद ही सहेली का भाई व उसका एक दोस्त बाहर दुकान पर चले गए जबकि राहुल नामक युवक वहीं रह गया। सबके जाने के बाद आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और धमकाया।