{"_id":"60bf850a8ebc3e99b62ca3d3","slug":"friend-five-year-old-daughter-was-raped-was-taken-out-for-a-walk-when-there-was-no-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दोस्त की पांच वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, बिजली न आने पर घुमाने ले गया था बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दोस्त की पांच वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, बिजली न आने पर घुमाने ले गया था बाहर
Tue, 08 Jun 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:26 PM IST
सार
वह बच्ची को अपने साथ गाड़ी में घुमाने के बहाने लेकर गया था। दुष्कर्म करने के बाद वापस छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी को मात्र 24 घंटे में ही धर दबोचा। आरोपी की पहचान भीमसेन कॉलोनी निवासी कपिल (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना शहर इलाके में दोस्त की पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोमवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
वह बच्ची को अपने साथ गाड़ी में घुमाने के बहाने लेकर गया था। दुष्कर्म करने के बाद वापस छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी को मात्र 24 घंटे में ही धर दबोचा। आरोपी की पहचान भीमसेन कॉलोनी निवासी कपिल (30) के रूप में हुई है। महिला थाना प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि कपिल का लड़की के घर आना जाना है। वह उसके पिता का दोस्त है। सोमवार रात को लाइट नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
बच्ची का पिता लाइट ठीक कराने के लिए बिजली के पोल पर गया हुआ था। रात करीब ग्यारह बजे आरोपी उसके घर आया और कहा कि वह बच्ची को गाड़ी में घुमा कर ले आएगा, ताकि वह लाइट आने तक परेशान न हो। वह अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को डराया कि वह इस बारे में किसी को न बताए लेकिन घर आकर उसने सारी बात बता दी।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखकर परिजन तुरंत महिला थाना बल्लभगढ़ पहुंचे। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखकर तुरंत आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच-48 और महिला थाना पुलिस को लगाया। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी राकेश सिंह व महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।