फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fresh preparations to develop 12 sectors across 19 villages.

Faridabad News: 19 गांवों में 12 सेक्टर विकसित करने की नए सिरे से तैयारी

Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fresh preparations to develop 12 sectors across 19 villages.
इस बार लैंड पूलिंग योजना लेकर आया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन

आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन जुटाएगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बढ़ती आबादी को देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 19 गांवों में 12 सेक्टर विकसित करने की नए सिरे से योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस बार विभाग ने लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत किसानों से करीब 4,500 एकड़ भूमि लेकर सेक्टर विकसित करने योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे पहले भी विभाग ने प्रयास किया था, लेकिन कम दाम मिलने के कारण किसानों ने जमीन देने से इंकार कर दिया था।
इस योजना के तहत आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के साथ सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी जमीन विकसित की जाएगी। योजना में शामिल होने के इच्छुक भूमि मालिकों और भूमि एकत्रीकरणकर्ताओं के पास अपना प्रस्ताव देने के लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय है। प्रस्तावित भूमि फरीदाबाद शहरी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में शामिल है। इनमें सेक्टर-96ए और 97ए को सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं सेक्टर-94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 में आवासीय विकास की योजना है। सेक्टर-100 को वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

--
19 गांवों की जमीन होगी योजना का हिस्सा: लैंड पूलिंग योजना में फरीदाबाद के 19 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इनमें खेड़ी कलां, नचौली, ताजूपुर, ढकौला, शाहबाद, बदरपुर सैद, शाहूपुरा, साहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तूपूरा, भुआपुर, भुहापुर जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव शामिल हैं। इन गांवों की कुल 4,500 एकड़ भूमि को प्रस्तावित विकास योजना का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऑनलाइन देना होगा भूमि का प्रस्ताव:
एचएसवीपी ने इच्छुक भूमि मालिकों और भूमि एकत्रीकरणकर्ताओं से योजना में शामिल होने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की है। इसके लिए लैंड पूलिंग पोर्टल पर भूमि का विवरण दर्ज कर ऑनलाइन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है। योजना की ई-विंडो 30 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। ऐसे में इच्छुक आवेदकों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने को कहा गया है।

------
आवास से लेकर व्यावसायिक गतिविधियों तक का विकास:

लैंड पूलिंग पॉलिसी का उद्देश्य बिखरी हुई जमीन को एक साथ लाकर उसका सुनियोजित विकास करना है। इसके तहत आवासीय क्षेत्रों के साथ सड़क, सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक सुविधाओं और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी जरूरी ढांचा विकसित किया जा सकेगा। इससे शहर के नए क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है। योजना की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए लैंड पूलिंग पोर्टल उपलब्ध है। भूमि मालिक संपदा अधिकारी, एसएवीपी फरीदाबाद-1 से 8800185620 और फरीदाबाद-2 से 7982507579 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed