{"_id":"6a188bc406a16460c20f6fcd","slug":"free-dialysis-at-atal-bihari-vajpayee-medical-college-from-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71087-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आज से मुफ्त डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आज से मुफ्त डायलिसिस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ऑनलाइन माध्यम से यूनिट का भव्य शुभारंभ करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज से अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन माध्यम से इस नई डायलिसिस यूनिट का भव्य शुभारंभ करेंगे।
यह डायलिसिस यूनिट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित की जाएगी, जिसे आधुनिक मशीनों और विश्वस्तरीय उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस यूनिट में मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों और विशेषज्ञ तकनीकी स्टाफ की तैनाती की गई है, जिनकी सीधी निगरानी में मरीजों का उपचार होगा।
इस सुविधा के शुरू होने से छांयसा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के किडनी रोगियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या अन्य दूर-दराज के शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हरियाणा के निवासियों को यह डायलिसिस सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी, जबकि अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित बेहद किफायती शुल्क लिया जाएगा। निजी अस्पतालों में डायलिसिस बेहद महंगी होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में जिले के बीके नागरिक अस्पताल में पहला डायलिसिस सेंटर शुरू किया गया था। शुरुआत में वहां निर्धारित शुल्क लिया जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से बीके अस्पताल में भी इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है ताकि पैसों के अभाव में किसी का इलाज न रुके।