फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters made 10 people victims of fraud, 36 lakhs were defrauded

Faridabad News: जालसाजों ने 10 लोगों को बनाया ठगी का शिकार, 36 लाख ऐंठे

Sun, 30 Jun 2024 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters made 10 people victims of fraud, 36 lakhs were defrauded
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में जालसाजों ने लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 10 लोगों ने 36 लाख रुपये की ठगी की। संबंधित साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 46 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया है कि 10 जून को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटे मुनाफे की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़कर निवेश करने करने की बातें बताई गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने झांसा देकर उनसे करीब 23 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा दूसरे मामले में एनआईटी दो निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने शेयर बाजर में निवेश का झांसा देकर उनसे करीब तीन लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। तीसरे मामले में गांव मुजेसर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब 10 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। चौथे मामले में सेक्टर-सात बी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी स्कूल में काम करती है। उसे साइबर ठगों ने बिट क्वाइन में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर करीब 83 हजार रुपये ठग लिए। पांचवे मामले में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-आठ निवासी एक व्यक्ति करीब दो लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। साइबर ठगों ने इंद्रा कॉम्पलेक्स निवासी एक युवक से आयकर विभाग में अनुबंध पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब एक लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्यक्ति से ऑनलाइन साक्षात्कार भी किया था। इसके अलावा नाहर सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन शॉपिंग करने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से करीब 24 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed