फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped more than 6600 people of Rs 63.27 crore in 5 months

Faridabad News: जालसाजों ने 5 महीने में 6600 से अधिक लोगों के 63.27 करोड़ रुपये ठगे

Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped more than 6600 people of Rs 63.27 crore in 5 months
अब तक 6600 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंची, शिकायतों को सुलझाने, केस दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने की बढ़ी पुलिस की रफ्तार
विज्ञापन


सोनू यादव
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने साल 2025 के शुरुआती 5 महीनों में स्मार्ट सिटी के 6600 से अधिक लोगों से लगभग 63.27 करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थानों की पुलिस ने मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 11.84 करोड़ रुपये इनमें से बरामद कर लिए हैं या बैंक खातों में फ्रीज करा दिए हैं। इसके साथ ही 562 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

साइबर क्राइम थानों की पुलिस मामलों में कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को रुपये वापस भी दिलाने का काम कर रहा है। 371 एफआईआर दर्ज कर पुलिस की ओर से 562 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतों व दर्ज केसों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से शिकायत देने वालों को अब तक 10.45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस भी करा दी गई है। ये राशि इन लोगों से साइबर अपराधियों ने ठगी थी। जबकि बाकी मामलों में पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने 5367 शिकायतों को सुलझाया
साल 2024 की तुलना में साल 2025 में फरीदाबाद के साइबर क्राइम थानों की पुलिस की रफ्तार काफी बढ़ गई है। शिकायतों को सुलझाने, केस दर्ज करने और आरोपियों को पकड़ने के आंकडे़ पुलिस की ये तेज रफ्तार बयां करते हैं। साल 2024 में पुलिस ने शुरुआती 5 महीनों में आई 7314 शिकायतें आई और जांच कर इस अवधि में 2763 को सुलझाया था। जबकि इस साल 2025 में मई महीने तक आई 6682 शिकायतें आई और इस अवधि में पुलिस ने 5367 शिकायतों को सुलझाया है। इसी तरह साल 2024 में मई महीने तक पुलिस ने 180 एफआईआर दर्ज की थी जबकि इस बार 371 एफआईआर पुलिस ने दर्ज की हैं। इसी तरह साल 2024 में मई महीने तक पुलिस ने 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि इस साल 562 आरोपियों को मई महीने तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता अभियान के जरिये लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने का प्रयास
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर ठगी से बचने में जागरूकता अहम साबित हो रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से आए दिन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सामुदायिक पुलिसिंग की टीम ये कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा साइबर क्राइम थानों की टीमें भी विशेष साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। साल 2024 में मई महीने तक साइबर थानों की टीमों ने 41 प्रोग्राम आयोजित कर लगभग 17 हजार लोगों को जागरूक किया था। जबकि साल 2025 में मई महीने तक 60 प्रोग्राम आयोजित कर लगभग 28 हजार लोगों को साइबर क्राइम थानों की टीम जागरूक कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed