फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 6 people of Rs 7.34 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 6 लोगों से ठग लिए 7.34 लाख रुपये

Thu, 09 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 6 people of Rs 7.34 lakh
पुलिस ने सभी 6 मामलों में दर्ज की एफआईआर, की जा रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 7.34 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ताओं में एक महिला और एक युवती भी शामिल है। आरोपियों ने घर बैठे कमाई, प्रीपेड टास्क में मुनाफे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत चार्मवुड विलेज इलाके के रहने वाले राजू ने दी है। इनका कहना है कि 28 मई को अज्ञात लोगों ने इंस्टाग्राम पर सामान बेचने का झांसा देकर 59028 रुपये ठग लिए। बाद में सामान नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली युवती किरन ने दी है। इनका कहना है कि 27 अगस्त को आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। बाद में टास्क पूरा कर कमाई का झांसा देकर 43 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत फरीदपुर के रहने वाले सुशील कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 11 सितंबर को अज्ञात लोगों ने इनका बैंक खाता हैक कर धोखे से 408641 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ये पता ही नहीं चला कि आरोपियों ने खाता हैक कैसे किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
बैंककर्मी बनकर संपर्क किया
चौथे मामले में पुलिस को शिकायत सेहतपुर इलाके में रहने वाले सुजीत कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 23 सितंबर को ठगों ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर डिटेल ली और 1.30 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-11 की रहने वाली महिला प्रेरणा ने दी है। इनका कहना है कि 12 सितंबर को ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा दिया। आरोपियों ने टेलीग्राम पर जोड़ा और फिर टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75200 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी
छठे मामले में पुलिस को शिकायत चंदावली गांव निवासी पूरन सिंह ने दी है। इनका कहना है कि 23 व 24 जुलाई को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर 21 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में मामला पुलिस को बताया गया। इस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed