फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraudsters duped 5 people of Rs 6.78 lakh

Faridabad News: जालसाजों ने 5 लोगों से ठग लिए 6.78 लाख रुपये

Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped 5 people of Rs 6.78 lakh
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 6.78 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड बनाने, बीमा पॉलिसी कैंसिल करने, निवेश पर मुनाफे समेत अन्य झांसे देकर ठगी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पांचों मामलों में रविवार को साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीमें मामलों में जांच कर रही हैं।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-23 निवासी राकेश ने दी है। इनका कहना है कि 26 सितंबर को ठग ने नया क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर इनसे संपर्क किया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर कार्ड की निजी जानकारी हासिल कर 89999 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में डबुआ कॉलोनी की रहने वाली युवती ने शिकायत दी है। युवती का कहना है कि 12 जून को इंस्टाग्राम पर निवेश पर मुनाफे के दावे वाला लिंक देखा था। यहां से ठगों के संपर्क में आई और आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-16 निवासी रिषभ ने दी है। इनका कहना है कि 28 सितंबर को ठगों ने बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने बीमा पॉलिसी रद्द कराने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से 201345 रुपये ठग लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
चौथे मामले में पुलिस को शिकायत पल्ला थाना इलाके के रहने वाले रामबाबू ने दी है। इनका कहना है कि बच्चे की तबीयत खराब होने के चलते 13 अगस्त को ऑनलाइन सर्च कर डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक करना चाह रहे थे। इसी दौरान ठगों से संपर्क हुआ और आरोपियों ने बुकिंग के नाम पर 1.61 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

बैंक कर्मचारी बनकर संपर्क किया
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ निवासी उमेद कुमार ने दी है। इनका कहना है कि 1 अगस्त को अज्ञात ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने बहाने से कार्ड की डिटेल लेकर क्रेडिट कार्ड से 46 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। रुपये कटने का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। शिकायत पर अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed