{"_id":"69934ef064240d5c430408d0","slug":"fraudsters-duped-4-people-of-rs-161-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63039-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाजों ने 4 लोगों से ठग लिए 1.61 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाजों ने 4 लोगों से ठग लिए 1.61 लाख रुपये
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 4 लोगों से 1.61 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक महिला भी शामिल है। ठगों ने ऑनलाइन आईफोन बेचने, लोन सेटलमेंट कराने, ड्राई फ्रूट बेचने और पुराने सिक्के खरीदने के बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी मामलों में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत कारखाना बाग इलाके के रहने वाले राजेंद्र ने दी है। इनका आरोप है कि ठग ने इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया और आईफोन 17 बेचने को लेकर बात की। आरोपी ने डिलीवरी चार्ज समेत अन्य बहाने से शिकायतकर्ता से 48363 रुपये ठग लिए गए।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-15ए की निजी कंपनी में नौकरी करने वाले दुर्गेश ने दी है। इनका आरोप है कि 16 जनवरी को ये ऑफिस में फेसबुक अकाउंट चेक कर रहे थे। वहां पर ड्राई फ्रूट के ऑफर के बारे में देखकर ऑर्डर करना चाहा। नामी कंपनी का विज्ञापन देखकर इन्हें शक ही नहीं हुआ। ऑर्डर के लिए ऑनलाइन पेमेंट के दौरान क्रेडिट कार्ड की डिटेल डाली तो इनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो गई और बाद में इनके क्रेडिट कार्ड से 2 ट्रांजेक्शन में 49651 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायतकर्ता ने तुरंत क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ इलाके में रहने वाले निखिल ने दी है। इनका आरोप है कि इंस्टाग्राम पर पुराने सिक्के बेचने को लेकर विज्ञापन देखा था। वहां दिए नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने पुराने सिक्के की फोटो मंगवाई। आरोपी ने पुराने सिक्के खरीदने के बहाने से सर्विस चार्ज व अन्य र्चा बताकर 45650 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-11 की रहने वाली महिला ने दी है। इन्होंने निजी फाइनेंस कंपनी से लोन लिया हुआ है। कुछ मेडिकल इमरजेंसी के चलते लोन की ईएमआई बाउंस हो गई। महिला ने लोन सेटलमेंट के लिए प्रयास किया तो 14 जनवरी को एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। महिला के अनुसार आरोपी ने 24 हजार रुपये मांगे और जब पीड़िता ने कहा कि फिलहाल रुपये नहीं है तो आरोपी ने महिला के ऑफिस में सहकर्मियों को कॉल करना शुरू कर दिया। महिला ने बताए गए नंबर पर 18 हजार रुपये की पेमेंट कर दी। बाद में पता चला कि ये फाइनेंस कंपनी कर्मचारी नहीं बल्कि ठग था तो मामला पुलिस तक पहुंचा।