{"_id":"69d6a95041f1a7b5eb04d1c8","slug":"fraudsters-dupe-two-people-of-rs-226-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66926-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाजों ने 2 लोगों से 2.26 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाजों ने 2 लोगों से 2.26 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 2 लोगों से 2.26 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने अडानी गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर बकाया बिल बताकर भुगतान के लिए लिंक भेजकर ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी व सेंट्रल पुलिस ने मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-21 निवासी गुरचरन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास निजी गैस कंपनी के नाम से व्हाट्सएप मैसेज आया। संपर्क किया तो बताया गया कि आपका पिछले महीने का बिल बकाया है और भुगतान के लिए लिंक भेजा। डेबिट कार्ड से भुगतान के दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल हैक हो गया और 77,585 रुपये कट गए।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-88 निवासी राजेश कुमार का कहना है कि 3 मार्च को कॉल करने वाले ने निजी गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर बात की और बकाया बिल को लेकर कहने लगा। आरोपी ने लिंक भेजकर 12 रुपये की पेमेंट करने को कहा। शिकायतकर्ता के लिंक खोलने पर पेमेंट नहीं हुई। बाद में पता चला कि खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.49 लाख रुपये कट गए हैं। ब्यूरो