फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud with 100 people

ठग कंपनी ने करीब सौ से अधिक लोगों से की करोड़ों की ठगी

Fri, 10 Jan 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
fraud with 100 people
फरीदाबाद। सेक्टर-28 के मार्केट में छोटी सी दुुकान में ठगी की कंपनी खोल कर दस ठग करीब सौ से अधिक लोगों की जीवनभर की कमाई समेट कर फरार हो गए। घटना जून 2019 की है। जमा राशि पर 18 फीसदी का ब्याज के रूप में रिटर्न व प्रोडक्ट बेचने के नाम पर अच्छी खासी कमीशन का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया। इसके बाद लोगों की कमाई डकार कर लापता हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत उसी दौरान पुलिस आयुक्त फरीदाबाद से की थी। उनके निर्देश पर पुलिस ने करीब सात माह बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

पल्ला थाना क्षेत्र के होराम कॉलोनी तिलपत के रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-28 के एक मकान को किराये पर लेकर ठग कंपनी रतनश्री के नाम से शुरू की गई थी। इसमें लोगों से 50 हजार रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक निवेश कराए गए थे। जितनी बड़ी निवेश उतना ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन

निवेश की राशि पर 18 फीसदी ब्याज के रुप में हर माह रिटर्न करने व इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट बेचने पर आकर्षक कमीशन बोनस के रूप में देने का झांसा दिया गया था। महेश कुमार ने बताया कि उसका एक दोस्त रमेश वर्मा पुत्र जवाहर वर्मा भी इस कंपनी को ज्वाइन किया था। उसी ने कंपनी के मालिक व आरोपी आशुतोष सिंह रतन पुत्र चंद्रिका सिंह, आशुतोष का भाई कुंदन, रंजीत सिंह, मामा उमेश सिंह, प्रियंका, पूनम पत्नी रंजीत सिंह, अर्चना पत्नी आशुतोष, श्यामजीत यादव पुत्र जगन्नाथ यादव, शिव कुमार पुत्र प्रेमपाल व रमेश वर्मा पुत्र जवाहर वर्मा ने मिल कर इस खेल को शुरू किया था। आरोपी रमेश वर्मा पीड़ित महेश का दोस्त हैं। जिसके विश्वास में आकर महेश आरोपियों के चंगुल में फंस कर अपना लाखों रुपये गंवा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अब तक करीब 98 लोगों के नामों की सूची सामने आई है जिनसे 50 हजार रुपये से लेकर करोड़ों रुपये आरोपियों ने निवेश के नाम पर ठग लिए। ये सभी लोग नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद व पलवल के रहने वाले हैं। इन सब का मास्टर माइंड आशुतोष सिंह है जो नए लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। बाकी लोग उसके एजेंट के रूप में काम करते थे। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed