फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of Rs 22 lakh in the name of investment in stock market

Faridabad News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 22 लाख की ठगी

Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 22 lakh in the name of investment in stock market
- नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को लगा दी दस हजार की चपत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी लोग जागरूक होने की बजाय अज्ञानतावश ठगों के जाल में फंस रहे हैं। शिव एन्क्लेव इस्माइलपुर निवासी दीपक सिंह नाम के युवक से ठगों ने स्टॉक मार्केट के निवेश के नाम पर 22 लाख रुपये ऐंठ लिए।
साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दीपक ने बताया 29 दिसंबर 2023 को वह फेसबुक के माध्यम से स्टाॅक मार्केट में निवेश के लिंक से जुड़ गया। उसे लगातार स्टाॅक मार्केट में निवेश से संबंधित जानकारी दी जाने लगी। कुछ दिनों बाद अन्य लोगों को मुनाफा कमाता देख वह भी स्टाॅक की खरीद-फरोख्त करने लगे। 23 जनवरी को उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। अगले दिन एक लाख रुपये भेजे। इसके बाद आरोपी उन्हें कमाई बढ़ी हुई दिखाते रहे। आरोपियों ने बताया कि ज्यादा शेयर खरीद कर कुछ समय बाद बेच देना। इससे मोटा मुनाफा होगा। कुल 22 लाख रुपये निवेश करने के बाद उसे समझ आया कि सब झूठ है। आरोपी उसे ठग रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जवाहर काॅलोनी निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक युवक ने अच्छी नौकरी दिलाने के झांसा दिया। आरोपी ने पंजीकरण के लिए एक लिंक भेजा। वह आरोपी की बातों में आ गई और रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद 10 रुपये पंजीकरण के लिए मांगे गए। आरोपी ने कहा इसके अलावा कोई और चार्ज नहीं लिया जाएगा। मनीषा ने क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद ही उनके खाते से करीब दस हजार रुपये कट गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाॅक करा दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed