{"_id":"6a359ccb293351d27007f1d5","slug":"fraud-involving-promises-of-high-returns-on-investment-person-who-provided-the-account-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72772-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रयागराज से आरोपी को दबोचा, ठगी के 1.60 लाख रुपये आरोपी के खाते में आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निवेश पर अधिक मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने जालसाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष जायसवाल निवासी गांव गोहनिया, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे 18 जून को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-15ए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात मोबाइल नंबर के जरिये व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने 10 से 17 मार्च के बीच ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही उसकी राशि वापस हुई, जिसके बाद उसे ठगी का पता चला। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि हर्ष जायसवाल ने मामले में प्रयुक्त बैंक खाते के खाताधारक विकास मलिक का खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसी खाते में ठगी की 1.60 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस ने बताया कि खाताधारक विकास मलिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बीएससी तक शिक्षित है और वर्तमान में बेरोजगार है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।