{"_id":"6a8b27001481d680d508b435","slug":"fraud-in-the-name-of-increasing-the-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78151-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर अधिवक्ता से साइबर ठगों ने 1,02,777 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने पीड़ित को एप डाउनलोड करवाकर उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से कई लेनदेन कराए।
पीड़ित कुलबीर सिंह सिकरवार के अनुसार 25 फरवरी को उसके पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड अधिकारी करण शर्मा बताया और कर्मचारी पहचान पत्र भेजकर भरोसा दिलाया। उसने पांच लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट वाला कार्ड दिलाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक खोलने पर मोबाइल में पीएनबी वन एप डाउनलोड हुआ। आरोपी के कहने पर पीड़ित ने अपने दो क्रेडिट कार्ड दिखाए। इसके तुरंत बाद दोनों कार्ड से कई लेनदेन के संदेश आने लगे। एक कार्ड से कुल 81,850 रुपये और दूसरे कार्ड से 20,926 रुपये निकाले गए। पीड़ित ने तत्काल दोनों बैंकों से कार्ड ब्लॉक करवाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 22 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद