{"_id":"68850f25c0881b1470078ed5","slug":"fraud-in-the-name-of-increasing-the-credit-card-limit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47938-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाना साइबर एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से रोहतक के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह काफी समय से डबुआ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बीते दिन उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको एक बैंक का प्रतिनिधि बताया। साथ ही क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए उनके बैंक से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी ले ली। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख 68 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।