फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud in name of job

Faridabad News: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर चार युवकों से 6.60 लाख की ठगी

Sun, 31 Aug 2025 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
fraud in name of job
-वॉट्सऐप पर भेजे गए फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

- ज्वाइनिंग के दिन खुली पोल, कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी पलवल के विक्रम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुसलीपुर में पनीर का कारोबार करते हैं। उनके यहां दिल्ली का संतोष कुमार पनीर खरीदने आता था। इसी दौरान 12 जनवरी 2025 को उसने दावा किया कि उसकी दिल्ली मेट्रो अधिकारियों से जान-पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है। उसने प्रति व्यक्ति 1.65 लाख रुपये लेकर चार लोगों को नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


विक्रम शर्मा ने अपने परिचित फरीदाबाद के दिपांशु, अंधोप गांव के रामबाबू, गणेश दत्त और दुधौला के योगेश को इस बारे में बताया। सभी बेरोजगार थे और तैयार हो गए। 20 फरवरी को आरोपी को 3.20 लाख रुपये और दस्तावेज दिए गए। इसके बाद 15 अप्रैल को संतोष ने वॉट्सऐप पर कथित नियुक्ति पत्र भेजे और 17 अप्रैल को दावा किया कि 22 अप्रैल से नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। इसी बीच वह विक्रम शर्मा के घर पहुंचा और शेष 3.40 लाख रुपये और ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को जब सभी युवक दिए गए पते पर ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं और यहां कोई भर्ती नहीं हुई। पीड़ितों ने संतोष से पैसे वापस मांगे तो उसने टालमटोल की और बाद में फोन भी बंद कर लिया। कैंप थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़ित विक्रम शर्मा की शिकायत पर आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed