{"_id":"68cabbb9a9d9fca666001d51","slug":"fraud-garanter-faridabad-news-c-23-1-lko1064-75430-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अदालत में पकड़े दो फर्जी जमानती, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अदालत में पकड़े दो फर्जी जमानती, केस दर्ज
विज्ञापन
फोटो
- अदालत के आदेश पर फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- लूट के मामले में आरोपी की जमानत कराने के लिए फर्जी दस्तावेज किए थे प्रस्तुत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में फर्जी दस्तावेज के जरिये लूट के मामले में आरोपी की जमानत कराने आए दो लोग मौके पर पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के अशोक उर्फ अश्वनी (46) व मोनू (40) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधारकार्ड, जमानत संबंधी फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
4 फरवरी 2022 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने मौके से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 मोबाइल फोन, तीन चोरी की बाइक, पांच अवैध तमंचे, 15 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस बरामद किए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आकाश, सागर, आदित्य, अय्यूब उर्फ अयान, आकाश पाल, पुनीत को गिरफ्तार किया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-तृतीय के सत्र लिपिक सुबोध शर्मा ने केस दर्ज कराया है कि इसी मामले में आरोपी आकाश की ओर से न्यायालय में जमानत बंधपत्र दाखिल किए गए थे। अदालत में जांच के दौरान सामने आया कि इन बेल बांड पर जमानतदार दिनेश कुमार और राकेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी नौरंगपुर जिला मेरठ के नाम और हस्ताक्षर गलत तरीके से पेश किए गए थे। अदालत ने मौके पर पकड़कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया।वहीं सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।