फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud by downloading an app in the name of paying the outstanding water bill

Faridabad News: पानी का बकाया बिल भरने के नाम पर एप डाउनलोड कराकर ठगी

Mon, 18 Aug 2025 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud by downloading an app in the name of paying the outstanding water bill
ट्रांसफर कर लिए 1.46 लाख रुपये, साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पानी का बकाया बिल भरने के नाम पर एप डाउनलोड कराकर ठगी कर ली गई। आरोपियों ने बैंक खाते से 1.46 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।


पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-22 इलाके के रहने वाले बसंत सिंह ने दी है। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें पानी का बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के बारे में लिखा था। मैसेज में ही बिल भुगतान करने के लिए एक लिंक भी दिया हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि पानी का कनेक्शन कटने से बचाने के लिए बिल भरने को दिए गए लिंक पर उन्होंने क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक होते ही मोबाइल हैक हो गया और यूपीआई के जरिये खाते से 1.46 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। ठगी का अहसास होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दी गई। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed