फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fracture gang arrested with two rogue weapons

फ्रैक्चर गैंग के दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fracture gang arrested with two rogue weapons
फ्रैक्चर गैंग के दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने फ्रैक्चर गैंग के दो बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुलभूषण उर्फ कुल्लू व मनोज नचौली की फ्रैक्चर गैंग के अपराधी हैं। इनके पास से दो पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी मनीष उर्फ गोलू पर हत्या और डकैती के कई मामले भी दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि मनीष उर्फ गोलू निवासी गांव नचौली और अभिषेक उर्फ अब्बू बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपी मनीष पर हत्या, लूट के कई मामले दर्ज हैं। मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार साल पहले एक व्यक्ति से रुपये लूटते समय उसकी हत्या कर दी थी। थाना खेड़ी (पुल) में मामला दर्ज किया गया था। उस केस में मनीष 20 साल की सजा काट रहा है। मनीष का भाई अनीश उर्फ अनु की तीन महीने पहले गांव फरीदपुर निवासी कोमल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मनीष अपने भाई के दाह संस्कार पर पैरोल पर आया था और लॉकडाउन के कारण इसकी पैरोल बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष कुलभूषण उर्फ कुल्लू व मनोज नचौली गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। मनीष ने अपने भाई अनीश की हत्या का बदला लेने के लिए अपने दोस्त अभिषेक उर्फ अब्बू के साथ मिलकर कोमल के भाई की हत्या करने की योजना बनाई। साजिश के अनुसार मनीष ने अपने दोस्त अभिषेक उर्फ अब्बू से एक पिस्तौल 32 बोर व 12 कारतूस मंगवाए थे। 6 कारतूस मनीष ने हवाई फायर कर खत्म कर दिये तथा बाकी बचे 6 कारतूस व पिस्तौल आरोपी से बरामद की जा गई है। अभिषेक पर भी लड़ाई झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। अभिषेक की मुलाकात मनीष से जेल में हुई थी। बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed