{"_id":"6552585bcb5649c5180f2056","slug":"four-tragic-deaths-one-injured-in-separate-road-accidents-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-3223-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा अलीगढ़ सड़क पर हुआ, जहां दिवाली पर घर लौट रहे बाइक सवार भाइयों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरे हादसे में बघौला-जनौली सड़क पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत गई। इनके अलावा सोहना रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चौथा हादसा बंचारी के समीप हुआ, जहां राजमार्ग पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद भड़ाना के अनुसार यूपी के जिला अलीगढ़ स्थित गांव बुर्ज निवासी रोहताश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके दो बेटे सौरव व गौरव एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों भाई ड्यूटी से छुट्टी होने पर रविवार को दिवाली का त्योहार मनाने के लिए गांव लौट रहे थे। पलवल-अलीगढ़ रोड पर केजीपी अंडर पास के समीप एक डंपर चालक डंपर को लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक दोनों भाइयों को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ कर डंपर को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवाया। सौरव की हालत गंभीर होने के चलते हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय सौरव ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि गौरव का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता रोहताश की शिकायत पर डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -- --
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बघौला-जनौली रोड पर ट्रक की टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार गांव बघौला निवासी सुखबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई मनोज बाइक पर सवार होकर जनौली रोड स्थित खेतों की तरफ जा रहा था। जब मनोज बाइक पर गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से तेज चलाते हुए मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसका भाई मनोज सड़क पर गिर गया तथा उसकी बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मनोज को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- --
ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
पलवल-सोहना रोड पर शनिदेव मंदिर के समीप कार से टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर सिंह के अनुसार गांव कारना निवासी सतबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर सोहना के गांव लाखुवास रिश्तेदारी में जा रहा। उसी समय उसका भाई विरेंद्र अपनी बाइक पर जैंदापुर गांव स्थित वी मार्ट कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। पलवल-सोहना रोड स्थित शनिदेव मंदिर के निकट एक चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाता हुआ लाया और विरेंद्र की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। उसकी बाइक विरेंद्र की बाइक से पीछे थी, इसलिए उसने उक्त गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। वह अपने भाई विरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने विरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- --
खड़े ट्रक से बाइक टकराई, सवार की मौत : गावं बंचारी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र के अनुसार गांव कौंडल निवासी भारत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका छोटा भाई जीतू अपनी-अपनी बाइकों पर किसी कार्य से होडल शहर जा रहे थे। उसका छोटा भाई जीतू आगे चल रहा था और वह उसके कुछ दूरी पर पीछे था। जब वे बंचारी गांव के निकट पहुंचे तो वहां एक ट्रक रोड पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ा हुआ था, जिससे जीतू की बाइक ट्रक से जा टकराई। वह जीतू को उपचार के लिए होडल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके भाई जीतू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारत की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।