फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four selected for state level yoga competition

Faridabad News: योग प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चार का चयन

Wed, 20 May 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Four selected for state level yoga competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी नंबर-1 स्थित तिकोना पार्क राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट पाली के प्राचार्य बसंत कुमार ढिल्लों के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में 9 स्कूलों से 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 6 से 8 तक के बालक वर्ग में ओम शंकर ने पहला स्थान हासिल किया वहीं सुशांत राव दूसरे, अक्षत तीसरे और पुष्पेंद्र चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। यशिका दूसरे, नव्या तीसरे और निशिका चौथे स्थान पर रहीं। कक्षा 9 और 10 के बालक वर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी जबकि भानुप्रताप दूसरे और मुकुल कुमार तीसरे और आदर्श चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कृतिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ज्योति दूसरे, हिमांशी तीसरे और रश्मि चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed