फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four policemen including SI beaten up for stopping DJ from playing

Faridabad News: डीजे बजाने से रोकने पर एसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 23 Mar 2024 01:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Four policemen including SI beaten up for stopping DJ from playing
सेक्टर-86 में रात एक बजे बजा रहे थे डीजे, बंद कराने गई पुलिस पर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 में देर रात पूल पार्टी कर रहे युवकों को डीजे बजाने से रोकने पर करीब 20 युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। युवकों ने पुलिस पर पथराव कर सरकारी गाड़ी भी तोड़ दी। आरोपियों ने एसआई की वर्दी फाड़ दी, इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। खेड़ीपुल थाना पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खेड़ीपुल थाने में तैनात एसआई कृष्ण ने शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े बाहर बजे उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-86 स्थित रॉयल स्वीमिंग पूल पर 15-20 लड़के तेज आवाज में डीजे बजाकर पार्टी कर रहे हैं। सभी ने शराब पी रखी है, इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। एसआई कृष्ण सिपाही मोहित व एसपीओ महाबीर के साथ मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि काफी संख्या में युवक तेज आवाज में डीजे बजाकर नाच रहे थे। पुलिस ने सभी को डीजे बंद करने को कहा। युवकों ने डीजे बंद करने की बजाय पुलिस को ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसे बरसाने लगे। टीम ने थाने में फोन कर मामले की सूचना ड्यूटी अधिकारी अयूब खान को दी। एसआई अयूब खान मौके पर गए और युवकों को मारपीट करने से रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी भड़क गए और अयूब खान की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना में एसआई कृष्ण, सिपाही मोहित और एसपीओ महाबीर को चोट आई है। मामला बढ़ता देख अयूब खान ने थाने से और पुलिसकर्मियों को बुलाया। पुलिस टीम के आने से पहले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

किराए पर लेकर पूल पार्टी कराता है संचालक
पुलिस की जांच में सामने आया कि अमन नाम के युवक ने स्वीमिंग पूल को किराए पर ले रखा है, वह अक्सर यहां देर रात तक पूल पार्टी कराता है। आसपास के सोसाइटी वाले भी पूल संचालकों से परेशान हैं। पुलिस ने विशाल, तुषार, रामाकांत, विष्णु शर्मा, कार्तिक गोयल, अंशु वत्स, मनीष गौड़, लक्की चौधरी, सार्थक, शशांक, आर्यन, महेश चहल, हिमांशु, गौरव यादव, आशु जिंदल, राघव, तुषार चुघ, नमन मित्तल व अन्य की पहचान की है। खेड़ीपुल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र ने बताया कि तीन आरोपियों को काबू किया गया है। अन्य की तलाश में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed