{"_id":"684f22ddd51f6d29f404e5c3","slug":"four-police-teams-are-searching-for-the-accused-in-the-case-of-shooting-a-farmer-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45304-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस की चार टीमें कर रही आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस की चार टीमें कर रही आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
खेत से वापस आते समय दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। भुआपुर में खेत से आते समय रास्ते में बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमों सहित चार टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है।
गांव भुआपुर निवासी ओमबीर ने बताया कि उसके फार्म पर जिगरी नाम का युवक काम करता है। 15 दिन पहले उन्होंने उसे परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए भेजा था। जिगरी को रास्ते में रोक कर शाहबाद के रहने वाले प्रिंस ने मारपीट की। ओमबीर का कहना है कि उन्होंने प्रिंस से जिगरी के साथ मारपीट करने का कारण पूछा तो प्रिंस व उसके साथ अंकित, सौरभ ने धमकी दी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम को वह अपने खेत पर नहा कर वापस घर गांव जा रहा था, तो रास्ते में रितिक ने जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चलाई। गोली उसके बाएं कान की साइड से निकल गई। तभी ओमबीर के ऊपर दोबारा से जान से मारने की नीयत से गाेली चलाई, लेकिन आरोपी सौरभ का पैर फिसल गया और गोली उसके दाएं पैर में घुस गई। वह गोली लगने से जमीन पर गिर गया।
आरोप है कि अंकित निवासी भुआपुर और प्रिंस ने तब उसे लात-घूसों से मारा। इस मामले में क्राइम ब्रांच की तीन टीमों सहित चार टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच 30, 65 और सेंट्रल के साथ थाना तिगांव की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।