फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people were named in the attack on a youth with a shovel.

Faridabad News: वकील के चैंबर में लगी आग, रिकार्ड जला

Fri, 03 Jul 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Four people were named in the attack on a youth with a shovel.
जिला कोर्ट के पास वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग, कोई जनहानि नहीं फोटो स्थानीय वकील
दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला कोर्ट परिसर के पास बनी वकीलों की बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल पर स्थित चेंबर नंबर-552 में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन चेंबर में रखा फर्नीचर, कागजी रिकॉर्ड, किताबें और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें विंडो एसी तक पहुंच गईं। एसी में विस्फोट के बाद आग और तेज हो गई। बिल्डिंग के बाहर से लपटें दिखाई देने लगीं, जबकि घना धुआं चौथी मंजिल तक फैल गया, जिससे बिल्डिंग में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन


आग लगने के बाद आसपास के चेंबरों में मौजूद वकीलों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-15 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पूरी बिल्डिंग धुएं से भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि आग चेंबर नंबर-552 में लगी, जहां अधिवक्ता चंद्र कौशिक बैठते हैं।


सेक्टर-12 सेंट्रल थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जिला कोर्ट के पास वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग, कोई जनहानि नहीं फोटो स्थानीय वकील

जिला कोर्ट के पास वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग, कोई जनहानि नहीं फोटो स्थानीय वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed