फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people were cyber-cheated for Rs 1.62 lakh.

Faridabad News: चार लोगों से 1.62 लाख की साइबर ठगी

Sun, 10 May 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four people were cyber-cheated for Rs 1.62 lakh.
पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग मामलों में दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने जिले में अलग-अलग पैंतरे अपनाकर चार लोगों से करीब 1.62 लाख ठग लिए। ठगों ने किसी को कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मोबाइल हैक कर लूटा। वहीं, दो अन्य मामलों में ऑनलाइन निवेश और क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल ने पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला : जीजा बनकर भेजा फर्जी संदेश
बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन में किराये पर रहने वाले और निजी कंपनी में कार्यरत हरिओम के पास 27 फरवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका फौजी जीजा बताया और कहा कि गाड़ी की किस्त जमा करनी है, लेकिन उसके खाते से भुगतान नहीं हो रहा है। आरोपी ने हरिओम को पैसे भेजने का एक फर्जी टेक्स्ट संदेश भेजा और एक स्कैनर भेजकर उस पर पैसे डालने को कहा। हरिओम ने व्यस्तता के कारण बैंक खाता जांचे बिना बैंक खाते से नौ हजार रुपये स्कैनर पर भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके असली जीजा ने ऐसा कोई फोन नहीं किया था। पुलिस ने आठ मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दूसरा मामला : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन किया हैक
पूर्वी चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी राजेश तोमर ने एक ऑनलाइन वेबसाइट से 333 रुपये में घड़ी खरीदी थी। 27 अप्रैल को जब पार्सल मिला, तो उसमें पुरानी और बंद घड़ी निकली। राजेश ने इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर खोजा। फोन करने पर आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट नाम से एक एपीके फाइल भेजी। इसे मोबाइल में इंस्टॉल करते ही राजेश का फोन हैंग हो गया और उनके बैंक खाते से 24,500 रुपये कट गए। पुलिस ने आठ मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला : ऑनलाइन निवेश पर दस प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगी
इंदिरा कॉम्प्लेक्स, खेड़ी पुल निवासी पूजा शर्मा के पिता के व्हाट्सएप पर तीन दिसंबर 2025 को एक संदेश आया। इसमें एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर निवेश करने और एक सप्ताह में दस प्रतिशत अतिरिक्त लाभ के साथ वापस करने का दावा किया गया था। झांसे में आकर पूजा ने तीन और चार दिसंबर को दो बार में कुल 21 हजार रुपये बताए गए बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए। मुनाफा न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद ने आठ मई को प्राथमिकी दर्ज की है।


चौथा मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने के लिंक से लगाया चूना
सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी हिमांशु खट्टर की पत्नी के मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने के लिए एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उनकी पत्नी ने लिंक खोलकर अपनी जानकारी दर्ज की, उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये का अनधिकृत लेनदेन हो गया। साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने आठ मई को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed