{"_id":"6897a0ef491e26e8b10c3a0e","slug":"four-people-were-cheated-of-rs-17-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48886-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चार लोगों के साथ हुई 17 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चार लोगों के साथ हुई 17 लाख की ठगी
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग चार लोगों से करीब 17 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। साइबर थानों की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव टिकावली निवासी व्यक्ति ने बताया है कि बीते दिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विज्ञापन आया था। विज्ञापन में शेयर बाजार में निवेश संबंधित बातें लिखी थी। उन्होंने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक किया तो आरोपियों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक निवेश करने के तरीके बताए गए। फिर झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये ठग लिए।
इसके अलावा सेक्टर-91 निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने नगर निगम का कर्मचारी बनकर करीब तीन लाख 26 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पानी का बिल जमा करने का झांसा देकर मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड कराया था।
विज्ञापन
तीसरे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। चौथे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन प्री-पेड टास्क देकर करीब एक लाख 21 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।