फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people getting infection on 100 tests

100 की जांच पर चार लोगों में मिल रहा संक्रमण

Wed, 11 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four people getting infection on 100 tests
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। बीते एक सप्ताह से संक्रमण दर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पूर्व में 100 लोगों की जांच पर आठ में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। अब आंकड़ा गिरकर चार पर आ पहुंचा है। बुधवार को जिले में 69 नए कोरोना पीड़ितों की पहचान की गई। इस दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल जिले में 565 मरीव उपचाराधीन हैं। इसमें से दस मामले अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में नए मामलों की पुष्टि शहरी इलाकों से हो रही है। इसमें ग्रीन फील्ड, सेक्टर-15,3,28,46,47, 48, पर्वतिया कॉलोनी व एनआईटी-3 शामिल हैं। इन दिनों हर 100 लोगों की जांच पर चार में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल नए मामलों की संख्या में कमी आई है। राहत है कि जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार दिखाई दे रहा है। बुधवार को जिले की रिकवरी दर 98.99 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटों में 325 नई जांच की गईं। जिले में अभी 1753 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed