फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four people found corona positive, six recover

चार लोगों में कोरोना की पुष्टि, छह स्वस्थ

Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
four people found corona positive, six recover
four people found corona positive, six recover - फोटो : PTI
फरीदाबाद। बुधवार को नौ महीने बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले प्रकाश में आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने चार नए कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि की है। वहीं, छह लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। गंभीर मरीजों की संख्या में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अस्पतालों में तीन संक्रमित ऑक्सीजन सपोर्ट पर है जबकि एक मरीज वेंटिलेटर पर है। साथ ही पांच दिनों से एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 46348 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 45856 स्वस्थ और 415 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिले में अब केवल 77 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 14 अस्पतालों में और 63 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामभगत ने बताया कि कोरोना से रिकवरी दर फिलहाल 98.9 फीसदी है। बुधवार को 1383 सैंपल लिए गए। इनमें से 985 सैंपल की रिपोर्ट आन बाकी है। अब प्रति एक लाख की आबादी में 29031 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed