फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people blocked the path of an engineer travelling in a car and beat him with sticks

Faridabad News: कार सवार इंजीनियर का रास्ता रोक चार लोगों ने डंडों से पीटा

Tue, 17 Jun 2025 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four people blocked the path of an engineer travelling in a car and beat him with sticks
- खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 में हुई वारदात, आरोपियों ने कॉल करके बुलाया था
विज्ञापन

- इंजीनियर के पास काम करने वाले युवक को धमका रहे थे आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 में कार सवार इंजीनियर आशीष का रास्ता रोककर चार लोगों ने डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आशीष ने अपने कर्मचारी को धमकाने को लेकर युवक से बात की थी। इसके बाद कॉल कर युवक ने उन्हें मिलने के बहाने बुलाया फिर रास्ते में रोककर उनपर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-86 की अमोलिक सोसाइटी में रहने वाले आशीष शर्मा ने दी है। ये पेशे से इंजीनियर हैं और कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। विक्रांत नामक युवक इनके पास काम करता है। आरोप है कि उसे कुछ लोग धमका रहे थे तो विक्रांत ने आशीष से युवकों की बात कराई। इंजीनियर के अनुसार 11 जून को वो घर से निकलकर सेक्टर-81 ऑफिस जा रहे थे तो एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने विकास नाम बताकर कहा कि तुमसे मिलना है। आशीष उनसे मिलने सेक्टर-85 क्षेत्र में उसके ऑफिस गया तो विकास नहीं मिला। आशीष वापस आते समय ई-ब्लॉक के गेट से बाहर निकले तो विकास अचानक कार से आया और आशीष की कार के आगे लगाकर उन्हें रुकवा लिया। तभी विकास व शिवम के अलावा दो अन्य लोगों ने मिलकर अचानक आशीष पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बैट व डंडों से पीड़ित को पीटा। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी मारते रहे। झगड़ा होते देख भीड़ इकट्ठा होने लगी तो आरोपी भाग गए। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में अब खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed