फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four people arrested for cheating by sending traffic challan APK files

Faridabad News: ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेजकर ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for cheating by sending traffic challan APK files
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने मध्यप्रदेश छतरपुर से पकड़े चारों आरोपी
विज्ञापन

दो आरोपियों को भेजा जेल, दो को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल भेजकर ठगी मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कुलदीप सिंह, जग्गू राजा, निलेश व अंकेश शामिल हैं। चारों आरोपी मध्यप्रदेश छतरपुर के कंचनपुर गांव के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी आरोपी कुलदीप सिंह व जग्गू राजा ने ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल आरोपी अंकेश को दी थी। इसने उस फाइल को आगे निलेश के पास भेजी। निलेश ने अपने मोबाइल नंबर से यह एपीके फाइल शिकायतकर्ता के मोबाइल पर भेजी और बाद में खाते से रुपये निकले।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में टीम ने पेश किया। आरोपी निलेश व अंकेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी जग्गू राजा व कुलदीप सिंह को 1 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-85 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें ट्रैफिक चालान से संबंधित एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से 195614 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed