फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four lakh taxpayers of the district breathed a sigh of relief.

Faridabad News: जिले के चार लाख करदाताओं ने राहत की सांस ली

Mon, 02 Feb 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four lakh taxpayers of the district breathed a sigh of relief.
छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रविवार को पेश किए आम बजट के बाद जिले के चार लाख करदाताओं ने राहत की सांस ली है। वह इसलिए क्योंकि 2026-27 बजट में सरकार ने करदाताओं को राहत देने पर विशेष जोर दिया है। इस बजट में अनुपालन को सरल बनाने, विवादों को कम करने और ईमानदार करदाताओं पर बोझ घटाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इनमें छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाया गया है। कई प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल और फेसलेस किया गया है और अनावश्यक नोटिस और जांच को सीमित करने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। यही कारण है कि जिले के चार्टर्ड अकाउंटेंट इस बजट को करदाताओं के लिए पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बता रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि फरीदाबाद सहित पूरे देश के करदाताओं के लिए यह बेहद बैलेंस बजट है। जहां पर पिछले वर्ष ही 12 लाख तक की आय को करमुक्त कर दिया गया था और इस बार आयकर ना भरने पर जो सजा के प्रावधान थे, उन्हें कम किया गया है। अब अगर व्यक्ति आयकर किसी कारणवश समय पर नहीं भर पाता है, तो सजा की बजाय उसे सिर्फ पेनल्टी भरनी होगी। जो कि बहुत अच्छा नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन सबके अलावा जीएसटी कानून में भी कई ऐसे संशोधन किए गए हैं जिनसे निर्यातकों और सेवा प्रदाताओं को सीधी राहत मिलेगी। इनमें सेक्शन 13(8)(बी) को हटाने का प्रस्ताव है, जिससे मध्यस्थ सेवाओं के निर्यात पर कर का बोझ समाप्त होगा।

बातचीत

करदाताओं के लिए बेहद सरल और पारदर्शी बजट है। पिछले वर्ष 12 लाख तक की आय को कर मुक्त किया गया था और इस बार कई सारे नए और बेहतर प्रावधान को जोड़ा गया है। - राजेश खंडेलवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट


व्यापारी वर्ग, नौकरी पेशा सभी तरह के करदाताओं के लिए बेहद अच्छा और सरल बजट रहा है। विशेष तौर पर व्यापारी वर्ग के लिए बेहद खास रहा है। अगले 20 वर्षों की नींव रखी गई है। - सुनील गर्ग, चार्टर्ड अकाउंटेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed