फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four injured in road accidents

Faridabad News: पिनगवां थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में चार घायल

Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents
पिनगवां। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा गांव ढाणा के बीच हुआ। देवला निवासी मुबीन खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई नासिर हुसैन और नूर मोहम्मद बाइक से डूगेंजा गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। बचाव के लिए बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल रोक ली, लेकिन कार चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा हादसा मोहम्मदपुर अड्डे के पास हुआ। घुड़ावली निवासी हारिश ने बताया कि वह नोमान के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक अन्य बाइक चालक तेज गति और लापरवाही से आया और नसीम व नोमान को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल नोमान को अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed