फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four including three children scorched by the current of high tension line

हाईटेंशन तार के करंट से तीन बच्चे सहित चार झुलसे

Sun, 31 Jul 2022 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four including three children scorched by the current of high tension line
बल्लभगढ़। रविवार दोपहर सेक्टर-3 एक मकान की छत पर डिश टीवी की छतरी लगाते समय घर के पास से जा रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन बच्चे व मिस्त्री झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सेक्टर आठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सीही निवासी परमानंद ने बताया कि उनका एक मकान सेक्टर-3 में भी है। मकान के ऊपर से 66 हजार केवीए हाईटेंशन तार गुजर रही है। मकान में किरायेदार इस्लाम अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को इस्लाम ने अपने मकान की छत पर डिश टीवी की छतरी लगवाने के लिए संतपाल नाम के मिस्त्री को बुला रखा था। छतरी लगाते समय डिश का तार हाईटेंशन तार से छू गया। दोनों तार के मिलते ही जोरदार धमाका हुआ। इसमें संतपाल (50), इस्लाम का बेटा आफताब (13) , महताब का बेटा अफरीदी (13) व एक अन्य किरायेदार प्रभास का 8 साल का बेटा धन्नों बुरी घायल हो गए। धमाका सुनकर अन्य लोग बाहर आ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि किरायेदारों के घर के बिजली के सभी उपकरण जल गए। सेक्टर-3 चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया घायलों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed