फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four-day painting workshop inaugurated at the fair

Faridabad News: मेले में चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

Fri, 06 Feb 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four-day painting workshop inaugurated at the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। उसमें हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम एवं मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र यादव तथा एजीएम राजपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर चित्रकला कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण में इस प्रकार की कार्यशालाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

मेले के नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की चित्रकला कार्यशालाएं कलाकारों को न केवल अपनी कला प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं, बल्कि भारतीय कला, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कलाकारों से अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 से अधिक कलाकार उकेर रहे हैं भारतीय लोक जीवन की झलक
इस चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में 30 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। कलाकार अपनी-अपनी विशिष्ट शैली, रंगों और कल्पनाशक्ति के माध्यम से भारतीय लोकसंस्कृति, ग्रामीण जीवन, परंपराओं तथा सूरजकुंड मेले की जीवंत छवि को कैनवास पर साकार कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान तैयार की जा रही कलाकृतियां मेले में आने वाले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी।


8 फरवरी तक जारी रहेगा रचनात्मक सृजन
कला एवं संस्कृति अधिकारी ने बताया कि 8 फरवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला में कलाकार विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। इससे न केवल कलाकारों को आपसी संवाद और सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक गरिमा और पहचान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रेणु हुडा व डॉ दीपिका रानी सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed