फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four children reached the park after bunking school, there was a hue and cry about kidnapping

Faridabad News: स्कूल से बंक मारकर पार्क पहुंचे चार बच्चे, अपहरण का मचा शोर

Wed, 13 Sep 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four children reached the park after bunking school, there was a hue and cry about kidnapping
सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, पुलिस ने जांच कर बच्चों को सकुशल परिवार को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सरकारी स्कूल से चार बच्चों के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में मामला झूठा निकला। पुलिस ने मामले की जांच कर बच्चों को सकुशल परिवार को सौंप दिया।


थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि गली नंबर 17 में रहने वाले 10 से 12 साल के चार बच्चे ऊंचा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार को चारों बच्चों ने स्कूल से बंक मार लिया, जिसके बाद बच्चे सिटी पार्क में घूमने चले गए। चारों बच्चे स्कूल बैग और ड्रेस पहने हुए थे। सीही गांव निवासी शहबाज नामक युवक ने बच्चों से स्कूल न जाने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। चारों बच्चे घबरा गए और अस्पताल की ओर भाग गए। अस्पताल के गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को देखकर बच्चों ने बचाने के लिए कहा। गार्ड ने युवक और बच्चों को रोककर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बच्चों और युवक को थाने ले गई। बच्चों के परिवारजनों को बुलाकर उन्हें समझाते हुए बच्चे सौंप दिए। युवक को भी जाने को कहा गया। एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चे उस युवक से डर गए थे और युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed