{"_id":"64b96dcd9b28a6c6c406c1c4","slug":"four-cheated-in-the-name-of-sending-to-sikkim-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9592-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिक्किम भेजने के नाम पर चार को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिक्किम भेजने के नाम पर चार को ठगा
विज्ञापन
होटल के नाम पर लिए पैसे, मौके पर जाकर नही मिला कमरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद: सिक्किम और दार्जलिंग घूमने का प्लान बना रहे चार दोस्तों से ट्रेवल एजेंसी ने एडवांस बुकिंग के नाम पर उनसे 55 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ितों को सिक्किम जाकर पता लगा उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। ऐसे में उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 निवासी दीपक ठुकराल ने पुलिस को बताया उन्होंने दोस्तों श्रीकृष्ण सिंघल, दीपक अग्रवाल और संजय कटियार के साथ सिक्किम और दार्जलिंग घूमने का प्लान बनाया था। उन्होंने तीन अप्रैल से आठ अप्रैल तक का ट्रिप बनाया। होटल और टैक्सी बुक करने के लिए उन्होंने गूगल पर ट्रैवल एजेंट का नंबर ढूंढा। उन्हें होलीडे साउल के नाम से एक ट्रैवलिंग एजेंट मिला। उन्होंने गूगल पर दिए गए नंबर पर बात की तो उसने ईमेल पर टूर की सारी जानकारी भेजी। पूरा पैकेज 1.66 लाख रुपये का बनाया। उन्हें पैकेज पसंद आ गया। ट्रैवल एजेंट ने 55 हजार रुपये एडवांस के रूप में मांगे। चारों दोस्त तैयार होकर सिक्किम रवाना हुए। वहां पहुंचकर उन्हें ट्रैवल एजेंट ने फोन करके कहा होटल की बुकिंग कैंसिल हो गई है। दूसरे होटल के बारे में वह थोड़ी देर में बताएगा। वे वहीं खड़े होकर इंतजार करते रहे लेकिन एजेंट का फोन नहीं आया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर युवक वापस लौट आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाश गठवाल
डेबिट कार्ड बदलकर युवती से चालीस हजार ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एटीएम बूथ में ठगों ने युवती को बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-35 अशोका एन्क्लेव निवासी इंदू पांडेय ने पुलिस को बताया सुबह वे सराय ख्वाजा बाजार में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। एटीएम से उन्होंने 10 हजार रुपये निकाले। वहां तीन लड़के पहले से मौजूद थे। वापस जाते समय युवकों ने कहा आपकी ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हुई है। दाेबारा कार्ड डालकर अपना पिन नंबर डायल करो। इंदू आरोपियों की बातों में आ गई। उन्होंने डेबिट कार्ड डालकर पिन नंबर डायल किया। इस दौरान युवकों ने चालाकी से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। और पिन नंबर भी देख लिया। कुछ देर बार इंदू के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैलाश गठवाल