फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four brothers killed Tau's son by cutting him with an ax, the dispute started with the installation of tubewell in the field

चार भाइयों ने ताऊ के बेटे को फरसे से काटकर मार डाला, खेत में ट्यूबवेल लगाने से शुरू हुआ था विवाद

Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four brothers killed Tau's son by cutting him with an ax, the dispute started with the installation of tubewell in the field
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल आपातकालीन कक्ष के बाहर विलाप करते मृतक राकेश के परिजन। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके के गांव पाखल में चार चचेरे भाइयों ने मिलकर अपने ताऊ के बेटे को फरसे से काटकर मार डाला। झगड़ा गांव के खेतों में ट्यूबवेल लगाने से शुरू हुआ था। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता कृष्ण बैसोया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका छोटा भाई अर्जुन हरियाणा पुलिस से एसआई के पद से रिटायर हुआ है। करीब एक माह पहले वह अपने खेत में लगे पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत का काम करवा रहे थे। उनके भाई अर्जुन ने कहा कि वह पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं होने देगा। इसके बदले नया ट्यूबवेल लगवाओ। कृष्ण ने इसके लिए भी हामी भर दी। अर्जुन ने अपने खेत में नया बोर करवा कर ट्यूबवेल लगवा लिया, लेकिन बिजली का कनेक्शन कृष्ण के खेत से ही लिया गया। इस बात को लेकर भी दोनों पक्षों में बहस बाजी होने लगी। करीब एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों का आपसी विवाद हुआ और बात पथराव तक पहुंच गई। थाना धौज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

आरोप है कि धौज थाने में तैनात एसआई राम अवतार ने कृष्ण के बेटों के साथ मारपीट की और उनकी शिकायत नहीं सुनी। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया। मंगलवार को कृष्ण का बड़ा बेटा राकेश अपने बच्चों को स्कूल से लेने गया था। रास्ते में वह ओम जरनल स्टोर पर घर का सामान लेने के लिए रुक गया। इसी दौरान अर्जुन के दोनों बेटे ललित, नितेश और देवेंदर के बेटे सोनू व भविंदर ने राकेश के पीछे से फरसे से वार किया। जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने करीब दस से बारह वार किये और भाग गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed