फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four athletes to showcase their prowess in the Indian Athletics Final Series.

Faridabad News: इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four athletes to showcase their prowess in the Indian Athletics Final Series.
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम- 35 खिलाड़ी राज्य के लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर को आयोजित होने वाली इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 में जिले के चार एथलीट दमखम दिखाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के 35 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें फरीदाबाद के दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं।


एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि फरीदाबाद से पुरुष वर्ग में मोहम्मद अता साजिद लंबी कूद और विक्रांत पांचाल 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। वहीं महिला वर्ग में परीक्षा लंबी कूद और किरण पहल 400 मीटर दौड़ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। हरियाणा की टीम में 12 पुरुष और 23 महिला एथलीट शामिल हैं। महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed