{"_id":"69ebb6c000ccb3b9e2032ef7","slug":"four-arrested-with-illegal-weapons-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68344-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चार तमंचे बरामद हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एवीटीएस-2 की टीम ने नचौली रेलवे ब्रिज के पास से सकलदीप निवासी सुल्तानपुर, यूपी को काबू किया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में मथुरा निवासी रोहित को सेक्टर-29 श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने सेक्टर-58 क्षेत्र से यादव कॉलोनी निवासी राहुल को एक तमंचे सहित दबोचा। इसी तरह, अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने सिद्धदाता आश्रम के पास से राहुल कॉलोनी निवासी गंगा प्रसाद को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि गंगा प्रसाद पर आर्म्स एक्ट के दो पुराने मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।