फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested, including the main accused in the Rocky murder case

रॉकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित चार काबू,16 गोलियां मारकर की गई थी ट्रांसपोर्टर की हत्या

Thu, 01 Apr 2021 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including the main accused in the Rocky murder case
फरीदाबाद पुलिस ने रॉकी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ट्रांसपोर्टर रॉकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बिन्नू सहित चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 और सेक्टर-30 ने बुधवार शाम को राजस्थान के अलवर से काबू किया है। 50 हजार के इनामी बदमाश बिन्नू ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बदमाश कुलभूषण के भाई रॉकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने में बिन्नू के अलावा भैंसरावली निवासी राहुल उर्फ नन्नू, पलवल के चांदहट निवासी अजीत और तिगांव निवासी कपिल का नाम शामिल है। बाकी तीनों आरोपियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम है। एक अन्य आरोपी मोहित उर्फ चुटिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर 2020 को नचौली निवासी रॉकी जसाना रोड स्थित अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान करीब छह हथियारबंद व्यक्तियों ने आकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। रॉकी को 15 से ज्यादा गोलियां मारी गई थी। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल किये गए हथियार बरामदगी व पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती व मारपीट जैसे करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। अपना वर्चस्व स्थापित करने और आपसी रंजिश के चलते मारपीट व अवैध वसूली जैसे अपराध को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

टारगेट पर था कुलभूषण, लेकिन मारा गया रॉकी
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी बिन्नू ने बताया कि करीब 1 साल पहले नचौली निवासी कुलभूषण उर्फ कल्लू व अन्य साथियों ने उसके भाई अन्नी को वर्ल्ड स्ट्रीट ओमेक्स में शाम के समय गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए वह उसी दिन से मौके के इंतजार में था। इसके लिए उसने राहुल, अजीत, मोहित उर्फ चुटिया व कपिल की सहायता से कुलभूषण को मारने की योजना बनाई, लेकिन कुलभूषण पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद उसमें कुलभूषण के भाई रॉकी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद चारों फरार हो गए और पुलिस से बचने के लिए जगह बदल-बदलकर रहने लगे थे। बुधवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन कर आरोपियों को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed