फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested in hotel firing and robbery case

होटल में फायरिंग और लूट मामले में चार काबू

Thu, 24 Jun 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in hotel firing and robbery case
फरीदाबाद। एनआईटी-एक स्थित एक होटल में मारपीट, फायरिंग व लूट के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने चार बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों ने 15 जून को होटल में घुसकर मालिक के साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा मालिक पर फायरिंग भी की थी। आरोपियों की पहचान गांव पाली निवासी सौरव, पर्वतीय कालोनी निवासी शुभम, खेड़ी गुजरान निवासी अंकित और नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो निवासी विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि छह महीने पहले सौरव का होटल मालिक के साथ झगड़ा हुआ था। उसका बदला लेने के लिए सौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 जून को होटल में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि वे होटल मालिक के साथ वहां पहुंचने वाले अन्य लोगों से भी लूटपाट करेंगे। इससे होटल की बदनामी हो जाएगी और होटल बंद हो जाएगा। घटना के दिन होटल में ज्यादा लोग नहीं थे। आरोपियों ने होटल मालिक को पीटने के बाद उससे तीन हजार रुपये लूट लिए। होटल कर्मचारियों में भय बिठाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे। सभी ने हमले के वक्त अपने चेहरे ढक रखे थे। इस कारण पुलिस को उनकी पहचान करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद उन तक पहुंची। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान उनसे हथियार व नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed