फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four arrested for cheating woman into leaving for England

Faridabad News: महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर ठगी में चार गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for cheating woman into leaving for England
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने बिहार से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिला को इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर लगभग 2.5 लाख रुपये की ठगी में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने 19 अप्रैल को आरोपियों को बिहार के पटना से काबू किया है। आरोपियों में बिहार के मुंगेर जिले के अंकित (25), रविकांत (25), जमुई जिले के बिट्टू (25) और अररिया जिले के आखिर आलम (23) शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बिट्टू, रविकांत व अंकित तीनों दोस्त हैं। तीनों मिलकर साइबर ठगों के लिए बैंक खातों को ऑपरेट करते थे। उनके पास महिला से ठगी के पैसे आने वाले एक खाते का एक्सेस था। खाते में ठगी के पैसे आने के बाद नकद निकालकर ठगों द्वारा बताए गए खाते में मशीन के जरिये जमा कर देते थे। बिट्टू व रविकांत ग्रेजुएट हैं और अंकित 12वीं पास है। वहीं आरोपी आखिर आलम भी ठगी से संबंधित 2 अन्य बैंक खातों को ऑपरेट करता था। इसके पास भी दो खातों के एक्सेस थे। वह दसवीं पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि जनवरी 2026 में उनके व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से कॉल आई। आरोपी जानकार बन बातें करने लगा और महिला को विश्वास में ले लिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसके पास भारत आएगा और अपने साथ इंग्लैंड लेकर जाएगा। इस तरह से आरोपी ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। फिर आरोपी ने करंसी बदलवाने व अन्य बहानों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर फरवरी से मार्च 2026 के बीच विभिन्न बैंक खातों में लगभग 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में संपर्क बंद कर दिया तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed