फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four and half year old girl unable to count to 50 beaten to death by father

बाप बना जल्लाद: 50 तक गिनती नहीं लिखा पाई साढ़े चार साल बेटी, पिता ने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 23 Jan 2026 05:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Jan 2026 05:09 PM IST
सार

फरीदाबाद में पिता ने बेटी को इतना मार की उसकी जान चल गई। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने बताया कि बेटी को 50 तक गिनती लिखने को कहा था लेकिन वह लिख नहीं पाई। इससे गुस्से में आकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मां काम पर गई हुई थी। 

विज्ञापन
Four and half year old girl unable to count to 50 beaten to death by father
हत्यारोपी पिता कृष्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित झाड़सेंतली गांव में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके ही पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वो 50 तक गिनती नहीं लिख सकी। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

काम पर गई थी मां
पुलिस को मामले में मृतका बच्ची वंशिका की मां रंजीता ने गुरुवार को शिकायत दी। महिला ने बताया कि वे यूपी सोनभद्र के मूल निवासी है और यहां झाड़सेंतली गांव में किराये पर रहते हैं। महिला के अनुसार वो और उनके पति कृष्णा जैसवाल निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार 21 जनवरी को महिला काम पर गई हुई थी। वापस लौटी तो उसकी बच्ची मृत मिली। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने ही उनकी बच्ची की पीटकर हत्या की है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में पत्नी तो रात को पति करता था काम
मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दिन में पत्नी काम करती थी और रात को वह ड्यूटी पर जाता था। दिन के समय अपने बच्चों की देख-रेख आरोपी ही करता था। वह अपनी बेटी को घर पर ही पढ़ाता था। 21 जनवरी को आरोपी ने अपनी बेटी को 50 तक गिनती लिखने के लिए दी थी, परंतु लड़की नहीं लिख पाई। इसी बात पर गुस्सा होकर उसने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ व आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed