{"_id":"660ee6d3c8ace26ee106718a","slug":"four-accused-arrested-six-vehicles-recovered-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22878-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपी गिरफ्तार, छह वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपी गिरफ्तार, छह वाहन बरामद
Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
- 60 से ज्यादा वारदातों को दे चुके हैं अंजाम, मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की तीन अलग-अलग क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर एनआईटी तथा 85 की टीम ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मेवात के लुहिंगा कलां मोडीवास निवासी मुस्ताक (33) को चोरी के मोटरसाइकिल सहित सराय एरिया से काबू किया है। पूछताछ में सामने आया मोटरसाइकिल सराय एरिया से ही चोरी की थी। आरोपी ने पहले भी बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी 2017 तक गुजरात में कबाड़ बीनने का काम करता था। नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने पुलिस को बताया उसके पास एक मास्टर चाबी है जिससे वह बाइक का लॉक खोलकर चोरी कर लेता है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
क्राइम ब्रांच एनआईटी ने भरतपुर के जुरेरा क्षेत्र निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी शातिर चोर है वह दो अन्य साथियों हरजिंदर तथा कुलवंत के साथ मिलकर गिरोह चलाता है। इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी स्नैचिंग अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी फरीदाबाद से 25 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। आरोपी कुछ समय पहले ही गुरुग्राम के हत्या के प्रयास के मामले में जेल में सजा काटकर आया था। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने श्रीनगर के कुपवाड़ा निवासी हनीफ तथा आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया आरोपियों ने फरीदाबाद में चोरी की 6 घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों से और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।