{"_id":"67d724e1dbd3bd848b063beb","slug":"four-accused-arrested-in-holi-lynching-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39917-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होली के दिन पीटकर हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होली के दिन पीटकर हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होली के दिन शुक्रवार को कहासुनी में सूरज नामक युवक की पीटकर हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय कॉलोनी चौकी की पुलिस टीम ने आरोपियों अंकित, जोगी कुमार, अवध कुमार व कुलदीप को काबू किया है। ये सभी यहां किराये पर रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ करेगी।
मुजेसर थाना एरिया की संजय कॉलोनी में हत्या की ये वारदात 14 मार्च को होली के दिन हुई थी। गली से गुजर रहे सूरज के साथ वहां पर रहने वाले चार लोगों ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने लात-घूसों से उसे पीटा। जिसमें सूरज को गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूरज के पिता सदानंद ने पुलिस को शिकायत दी कि अंकित, कुलदीप, अवध, योगी आदि ने मिलकर उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मुजेसर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने अंकित, कुलदीप, अवध व योगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित बिहार गोपालगंज का मूल निवासी है। जोगी कुमार बिहार मुंगेर का, अवध कुमार बिहार सकरौली का और कुलदीप बिहार दरभंगा का मूल निवासी है। चारों संजय कॉलोनी में किराये के मकान में एक साथ रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि 14 मार्च को आरोपी अपने घर पर पार्टी कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे सूरज नामक युवक से कहासुनी हो गई। जिसके चलते चारों ने मिलकर सूरज को पीट दिया और उसकी मौत हो गई। अब पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।