फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fortuner submerged in 25-30 feet of water at Old Faridabad underpass; driver rescued after breaking the window.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में 25-30 फीट पानी में डूबी फॉर्च्यूनर, शीशा तोड़कर चालक को निकाला

Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fortuner submerged in 25-30 feet of water at Old Faridabad underpass; driver rescued after breaking the window.
स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद अंडरपास में घुसा कार चालक, करीब 60 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल में वेंटिलेटर पर
विज्ञापन


फरीदाबाद। शुक्रवार शाम करीब सात बजे बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में करीब 25 से 30 फीट पानी भर गया। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार चालक पानी से भरे अंडरपास में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे अंदर जाने से मना किया था, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी और कार लेकर अंडरपास में चला गया।

पानी अधिक होने के कारण फॉर्च्यूनर अंडरपास में फंस गई और चालक उसमें डूबने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार के मैनुअल कंट्रोल भी खराब हो गए थे, जिससे दरवाजे और शीशे लॉक हो गए और चालक बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान एक युवक ने अपने पैरों से कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने में मदद की। इस प्रयास में युवक के पैर में भी चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसे नीलम चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

करीब 7:30 बजे के आसपास चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फॉर्च्यूनर कार पानी में डूब गई है और उसे अंडरपास से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि चालक महिला थाना सेक्टर-21 की तरफ से आते हुए अंडरपास में दाखिल हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार उस तरफ अंडरपास पर पुलिस की बैरिकेडिंग नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed