फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Former mayor's son broke his eye in a minor quarrel

मामूली झगड़े में पूर्व महापौर के बेटे की आंख फोड़ी

Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Former mayor's son broke his eye in a minor quarrel
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना इलाके स्थित दयालनगर में हुए मामूली झगड़े में पड़ोसी ने पूर्व महापौर के बेटे की आंख फोड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के पूर्व महापौर सूबेदार सुमन के बेटे सरवन कुमार ने पुलिस को बताया कि दयालनगर में उनकी दुकान है। शुक्रवार को उनके पड़ोस में शमशाद, अहमद और उनकी मां अपनी मोबाइल की दुकान के सामने बैठे थे। उनकी वजह से सड़क पर वाहनों के निकलने वालों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान एक मनीष नाम का व्यक्ति कार में अपने पिता को लेकर अस्पताल जा रहा था। उसकी गाड़ी भी वहां फंस गई। बेंच पर बैठे शमशाद व अन्य ने मनीष की गाड़ी निकलने का रास्ता नही दिया।

यह देखकर सरवन कुमार ने उन्हें बेंच हटाने के लिए कहा। इस बात पर उनकी व सरवन की बहस भी हुई। कुछ देर बाद सरवन अपनी कार में बैठकर जाने लगा। आरोप है कि तभी अहमद, शमशाद व एक अन्य उसके पास आए और झगड़ा करने लगे। अहमद ने डंडे से सरवन के ऊपर हमला किया। डंडा लगने से उनकी आंख फूट गई और खून निकलने लगा। सरवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वह उस आंख से देख नही पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed