{"_id":"68b8769e2eca3654490b60eb","slug":"forgot-to-pick-up-the-trash-after-cleaning-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50542-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सफाई करने के बाद भूले कूड़े को उठाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सफाई करने के बाद भूले कूड़े को उठाना
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले की गई थी सीवर लाइन की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में स्थित गोंछी मोहल्ला की सीवर लाइन की सफाई करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। उस दौरान सीवर से जो कूड़ा निकाला था, उसको ठेकेदार ने आज तक नहीं उठाया। जिससे उस सड़क के आसपास बने मकान के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस रास्ते से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों को भी परेशानी होती है। इससे पूरे मोहल्ले के अंदर बदबू फैली हुई है।
पंजाबी सेवा समिति चावला कॉलोनी उप प्रधान वीरेंद्र मनचंदा ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम की ओर से सीवर की सफाई की गई थी। सीवर की सफाई करने के बाद कूड़े को सड़क के किनारे डाल दिया गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उस कूड़े को उठाया नहीं गया। जिस वजह से पूरी गलियों में गंदगी फैली हुई है। उस रोड पर फिसलन हो गई है। आने जाने में बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर ठेकेदार को उठाने के लिए कहा तो उसने उठाने से मना कर दिया।
नगर निगम के ठेकेदार योगेश मंगला ने बताया कि बुधवार को बरसात होने की वजह से कूड़े को उठाया नहीं गया है, लेकिन बृहस्पतिवार को कूड़ा उठा दिया जाएगा।