फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Forest department removed encroachment and demolished more than 10 illegal farm houses

Faridabad News: वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण, तोड़े 10 से अधिक अवैध फार्म हाउस

Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Forest department removed encroachment and demolished more than 10 illegal farm houses
बीजेपी के एक मंत्री व विधायक के फार्म हाउस पर भी चला बुलडोजर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। आनंद वन में अरावली की तरफ जा रहे रास्ते के पास वन विभाग की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए करीब 10 फार्म हाउस पर वन विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की। प्रशासन ने करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया। इसमें बीजेपी के एक मंत्री व विधायक के फार्म हाउस भी शामिल हैं।



जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम फरीदाबाद नगर निगम के दस्ते के साथ सुबह करीब 11 बजे 1 पोकलैंड मशीन, एक ड्रिल जेसीबी व करीब 4 जेसीबी लेकर पहुंच गई थी। प्रशासन की तरफ से शाम करीब 6 बजे तक अवैध फार्म हाउस तोड़ने का सिलसिला जारी रहा। वहीं सुरक्षा को देखते हुए रास्ते पर ही पुलिस के जवान तैनात थे जो किसी को रास्ते से अंदर नहीं जाने दे रहे थे। जानकारी के अनुसार बड़े स्तर पर चल रही इस कार्रवाई में करीब 10 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सभी अलग- अलग फार्म हाउस पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन




500 से अधिक पुलिस जवान रहे तैनात

प्रशासन की तरफ से तीसरी बार बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई है। इससे पहले इसी हफ्ते में दो बार बड़े स्तर पर फार्म हाउस तोड़े जा चुके हैं। इससे पहले कार्रवाई में 200 के आस-पास जवान होते थे लेकिन शनिवार को 500 के करीब जवान तैनात थे। कई लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध भी किया। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने लोगों को शांत करवाकर कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों की कुछ लोगों से कहासुनी भी हुई। इसका वीडियो भी कई जगह वायरल हो रहा है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन की तरफ से लोगों को है स्पष्ट संदेश

अंदरखाने अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एक मंत्री व एक विधायक का फार्म हाउस तोड़ा गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इन दोनों फार्म हाउस को तोड़कर लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध रूप से बने सभी फार्म हाउस व भवनों को तोड़ा जाएगा। इस कार्रवाई में किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा। अधिकारियों का मानना है कि आगे होने वाली कार्रवाई में लोग अवरोध उत्पन्न नहीं करेंगे। उम्मीद है कि लोगों को स्पष्ट हो गया होगा कि यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed