फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Footpaths in parks will be repaired and trees will be planted to increase greenery.

Faridabad News: पार्कों के फुटपाथ ठीक किए जाएंगे, हरियाली बढ़ाने के लिए होगा पौधरोपण

Wed, 18 Feb 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Footpaths in parks will be repaired and trees will be planted to increase greenery.
छोटे मोहल्ला पार्कों में खेल उपकरण भी लगेंगे, सभी कार्यों पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन




मोहित शुक्ला

फरीदाबाद। औद्योगिक पहचान के लिए पहचाने जाने वाले फरीदाबाद में अब सार्वजनिक पार्कों को नया रूप देने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम ने सेक्टर-11 के नौ पार्कों और ग्रीन बेल्ट के जीर्णोद्धार से लेकर छोटे मोहल्ला पार्कों में खेल उपकरण लगाने, पांच वार्डों में नई रोशनी व्यवस्था करने और सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनाने तक कई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। ताजा निर्णय के तहत डिवीजन-5 में पायलट आधार पर स्मार्ट चेन स्विंग्स भी लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

शहर के पॉश माने जाने वाले सेक्टर-11 में लंबे समय से पार्कों की हालत को लेकर शिकायतें उठ रही थी। कई जगह फुटपाथ टूट चुके थे दीवारें झड़ रही थीं और शाम के समय रोशनी भी पर्याप्त नहीं थी। अब नगर निगम ने यहां नौ पार्कों और ग्रीन बेल्ट की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। योजना के तहत टूटे फुटपाथ ठीक किए जाएंगे, चहारदीवारी मजबूत की जाएगी और दीवारों पर नया प्लास्टर लगाया जाएगा। साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और लैंडस्केपिंग भी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार एक वर्ष में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए तो यह इलाका फिर से परिवारों के लिए आकर्षक बन सकता है।
विज्ञापन


छोटे पार्क बनेंगे बच्चों के खेल मैदान

डिवीजन-3 के अंतर्गत एक एकड़ से कम क्षेत्र वाले पार्कों को ओपन प्ले-ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से इन पार्कों में झूले, स्लाइड, क्लाइंबर और अन्य सुरक्षित खेल उपकरण लगाए जाएंगे। घनी आबादी वाले क्षेत्रों जैसे एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में बच्चों के लिए सुरक्षित खेल स्थान की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वार्डों में नई रोशनी

शहर के पांच वार्डों में पार्कों के भीतर 4.2 मीटर ऊंचे ट्यूबुलर लाइट कॉलम लगाए जाएंगे। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना का मकसद रात के समय सुरक्षा बढ़ाना है। अभी कई पार्कों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे लोग टहलने से कतराते हैं। नगर निगम का कहना है कि बेहतर रोशनी से महिलाओं और बुजुर्गों की आवाजाही सुरक्षित होगी और पार्कों का उपयोग समय भी बढ़ेगा। इसके साथ ही सोलर लाइट लगाने की अलग योजना भी बनाई गई है ताकि बिजली कटौती के दौरान भी रोशनी बनी रहे और बिजली बिल का खर्च कम हो।

जेड पार्क में सिंथेटिक ट्रैक

सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोगों की वॉक और दौड़ का केंद्र है। मौजूदा कच्चा ट्रैक बारिश में कीचड़ में बदल जाता है जिससे फिसलने का खतरा रहता है। अब यहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। स्थानीय धावकों और फिटनेस प्रेमियों का मानना है कि इससे चोट का जोखिम कम होगा और नियमित व्यायाम को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा वार्ड-31 में हेवो अपार्टमेंट से सेक्टर-16ए और 15ए की डिवाइडिंग रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स वाला फुटपाथ भी बनाया जाएगा जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी।

डिवीजन-5 में स्मार्ट चेन स्विंग्स

डिवीजन-5 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्मार्ट चेन स्विंग्स लगाए जाएंगे। ये झूले पारंपरिक झूलों की तुलना में अधिक मजबूत और सुरक्षित होंगे। निगम ने छह माह में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य पार्कों में भी इसी तरह के झूले लगाए जा सकते हैं।

शहर की छवि सुधारने की कोशिश

फरीदाबाद लंबे समय से उद्योगों के लिए जाना जाता रहा है लेकिन बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के बीच सार्वजनिक सुविधाओं पर दबाव भी बढ़ा है। बीते कुछ वर्षों में आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने पार्कों के रखरखाव को लेकर आवाज उठाई है। नगर निगम की इन योजनाओं से बच्चों को सुरक्षित खेल क्षेत्र, युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधा और बुजुर्गों को साफ-सुथरा व रोशन वातावरण मिलने की उम्मीद है।


लोगो की सुविधाओं के लिए निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। प्रदूषण कम करने के साथ हरियाली बढ़ाने पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed